जबलपुर (मप्र)।
संस्कारधानी में गंगा-जमुना के तट से आए वरिष्ठ कवि पंकज बुरहानपुरी (डॉ. यमुना प्रसाद दुबे) के सम्मान में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में शहर वरिष्ठ कवि-साहित्यकार उपस्थित रहे।
आयोजन में निरंजन द्विवेदी वत्स, कवि संगम त्रिपाठी, विजय विश्वकर्मा, प्रकाश सिंह ठाकुर, एम.पी. सिंह ‘निकुंज’ व सुनील सिंह तोमर प्रमुख रूप से रहे। इस मौके पर गीत और ग़ज़लों के दौर में बहुत सुन्दर रचनाएं प्रस्तुत की गयीं। पंकज बुरहानपुरी ने अपने गीतों से आयोजन को ऊँचाइयों तक पहुंचाया।
वरिष्ठ कवि विजय विश्वकर्मा के संचालन में गीत, ग़ज़ल, हास्य व्यंग्य की रचनाएं प्रवाहित हुई। आभार प्रकाश सिंह ठाकुर ने अभिव्यक्त किया।