कुल पृष्ठ दर्शन : 177

You are currently viewing पुस्तकें विमोचित, लेखक डॉ. जीवन शुक्ला सम्मानित

पुस्तकें विमोचित, लेखक डॉ. जीवन शुक्ला सम्मानित

कानपुर (उप्र)।

सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज (आजाद नगर) में विकासिका कानपुर ने प्रेरणा पुरुष पं. चंद्रशेखर त्रिपाठी स्मृति प्रेरणा पुरुष सम्मान कवि-साहित्यकार डॉ. जीवन शुक्ला को भेंट किया। इसी क्रम में डॉ. शुक्ला की रचनाधर्मिता के अमृत महोत्सव वर्ष में ३ पुस्तकों सहित डॉ. विनोद त्रिपाठी द्वारा सम्पादित ‘काव्य महर्षि डॉ. जीवन शुक्ला’ का भी विमोचन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक के.के. अवस्थी ने की। मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय व विशिष्ट अतिथि डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह मंचासीन रहे। अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने साहित्यकारों का माल्यार्पण से स्वागत किया।
डॉ. शुक्ला (९५) ने सम्मान प्राप्त करते हुए साहित्य साधना के अनुभवों को याद किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ गीतकार सुरेश अवस्थी, सुनील वाजपेयी, सुरेश गुप्ता राजहंस सहित कानपुर के साहित्य प्रेमी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार शुक्ल ने किया।
विनोद त्रिपाठी व मनोज शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।