यमुनानगर (हरियाणा)।
शनिवार की सांय गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज (यमुनानगर) के प्रांगण में महाविद्यालय निदेशक डॉ. वीरेंद्र गांधी व प्राचार्या डॉ. गुरिंदरजीत कौर के अनन्य सहयोग से हिंदी साहित्य भारती हरियाणा, यमुनानगर जनपद (ईकाई) की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश महामन्त्री डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि, बैठक में अनेक हिन्दी प्रेमियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए हिंदी के उत्थान, संवर्धन व सम्मान हेतु चर्चा-परिचर्चा करते हुए उक्त पुनीत कार्य के लिए अपना संकल्प व प्रतिबद्धता व्यक्त की।