कुल पृष्ठ दर्शन : 52

You are currently viewing भारत की पहचान हिन्दी

भारत की पहचान हिन्दी

कमलेश वर्मा ‘कोमल’
अलवर (राजस्थान)
*************************************

हिंदी संग हम….

हर जन की पहचान है हिन्दी,
भारत की शान है हिन्दी।

जन गण मन भारत का गान है,
हिन्दी हमारी शान है।

हिन्दी हमें ज्ञान बताती,
बड़ों का सम्मान सिखाती।

अक्षर ज्ञान का पाठ पढ़ाती,
तभी तो हिन्दी भाषा कहलाती।

सबके मन में हिन्दी का नाम,
सभी को हिन्दी का हो ज्ञान।

देश की भाषा हिन्दी भाषा,
आओ मिलकर करें सम्मान।

हिन्दी है भारत की एकता,
यही है भारत की अखंडता।

हिन्दी को आगे बढ़ाना है,
उन्नति की राह पर चलते जाना है।

भारत की शान है हिन्दी,
देश की पहचान है हिन्दी।

एकता-अखंडता को साथ लिए है,
तभी भारत की पहचान है हिन्दी॥

परिचय –कमलेश वर्मा लेखन जगत में उपनाम ‘कोमल’ से पहचान रखती हैं। ७ जुलाई १९८१ को दुनिया में आई रामगढ़ (अलवर) वासी कोमल का वर्तमान और स्थाई बसेरा जिला अलवर (राजस्थान) में ही है। आपको हिन्दी, संस्कृत व अंग्रेजी भाषा का ज्ञान है। एम.ए. व बी.एड. तक शिक्षित कमलेश वर्मा ‘कोमल’ का कार्यक्षेत्र व्याख्याता (निजी संस्था) का है। इनकी लेखन विधा-गीत व कविता है। इनकी रचनाएं पत्र-पत्रिका में प्रकाशित हुई हैं तो ब्लॉग पर भी लेखन जारी है। आपकी लेखनी का उद्देश्य-“कविता के माध्यम से विचार प्रकट करना एवं लोगों को जागरूक करना है।” पसंदीदा हिन्दी लेखक-मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, एवं जय शंकर प्रसाद हैं तो विशेषज्ञता- पद्य में है। बात की जाए जीवन लक्ष्य की तो भारतीय समाज में सम्मान प्राप्त करना है। देश और हिंदी भाषा के प्रति विचार -“राष्ट्र एक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास राष्ट्र पर निर्भर करता है। हिंदी हमारी राष्ट्र और मातृत्व भाषा है, जो सरल तरीके से समझी और बोली भी जा सकती है। इसलिए इसे बढ़ाया ही जाना चाहिए।”