कुल पृष्ठ दर्शन : 133

You are currently viewing लंदन में काव्य पाठ किया मीना गोदरे ने

लंदन में काव्य पाठ किया मीना गोदरे ने

लन्दनl

२३ मई २०१९ को लंदन के नेहरु सभागार में जहां भारतीय संस्कृति को चित्रों में रुप में सहेजा गया है,वहां साहित्यकार और भारतीय प्रवासी तेजेन्द शर्मा द्वारा आयोजित काव्य संध्या में भारत के इंदौर शहर से साहित्यकार मीना गोदरे भी शामिल हुईl आपको काव्य पाठ हेतु ससम्मान आमंत्रित किया गया थाl भारतीय प्रवासियों र्और इंग्लैंड के विद्वतगणों की उपस्थिति में आपने सभागार में आपने है मेरा देश महान शीर्षक से काव्यपाठ किया,जिसमें भारत देश की गौरव गाथा को ओजस्विता के साथ प्रस्तुत किया गयाl इंग्लैंड में जाकर अपने देश के गुणों को बताने के साथ ही मीना गोदरे ने इंदौर लेखिका संघ से प्रकाशित पुस्तक ‘अंगदान महादान’, प्रसिद्ध पुस्तक ‘महावीर का बुनियादी चिंतन’ और स्वयं का प्रकाशित काव्य संग्रह ‘समुद्र के सीप’ भी उन्हें भेंट किया।

Leave a Reply