कुल पृष्ठ दर्शन : 233

विशिष्ट साहित्यिक उपलब्धियों हेतु डॉ.छगनलाल गर्ग ‘विज्ञ’ सम्मानित

जयपुर(राजस्थान)।

साहित्यिक संस्था ‘कलमकार मंच’ की सहभागिता में भव्या इंटरनेशनल और एन.आर.बी. फाउंडेशन की ओर से रविवार को सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय, जगतपुरा में इंडियन बेस्टीज अवार्ड-२०१९ आयोजित किया गया। इसमें साहित्यकार डॉ.छगनलाल गर्ग ‘विज्ञ’ को साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मुकाम हासिल करने वाले करीब १८० लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में जीरावल गाँव के साहित्यकार डॉ.गर्ग ‘विज्ञ’ को साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों को लेकर मुख्य अतिथि मुंबई के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यवसायी सुरेश अग्रवाल ने सम्मान दिया। अध्यक्षता असम के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल अग्रवाल ने की। विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन सुनील शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। समारोह में साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए अन्य वरिष्ठ साहित्यकारों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में नेपाल,मलेशिया,
कनाडा के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की।

Leave a Reply