जबलपुर (मप्र)।
संस्कारधानी की विश्व – ज्योति साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने वीरेंद्र सोनी ‘निर्झर’ (बुरहानपुर) के सम्मान में काव्य गोष्ठी आयोजित की। मुख्य अतिथि ‘निर्झर’ व विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र तिजोरीवाले ‘आजाद’ रहे।
इसमें उपस्थितजनों ने काव्य रस का खूब आनंद लिया।
मंगल भाव एम.एल. बहोरिया ‘अनीस’ व विजय बागरी की गरिमामय उपस्थिति रही। अध्यक्षता हिन्दी सेवी कवि संगम त्रिपाठी ने की। संस्था के संस्थापक विजय विश्वकर्मा, संयोजक रघुबीर सिंह अंबर व पं. निरंजन द्विवेदी वत्स ने इस आयोजन को प्रणाम काव्य संध्या को समर्पित किया। अतिथियों व पदाधिकारियों ने माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना की। सरस्वती वन्दना श्रीमती शशि परिहार ने प्रस्तुत की।
इस अवसर पर श्री त्रिपाठी, जयप्रकाश श्रीवास्तव, विजय बागरी, रघुवीर अम्बर, ‘वत्स’ सहित श्रीमती इंदु श्रीवास्तव आदि ने काव्य पाठ करके गोष्ठी को यादगार बनाया।
गोष्ठी का संचालन सुनील तोमर ने किया। आभार विजय विश्वकर्मा ने अभिव्यक्त किया।