कुल पृष्ठ दर्शन : 1

शोधालय को मिला डॉ. कुंअर बेचैन की कृतियों का अमूल्य उपहार

मुरादाबाद (उप्र)।

‘माला (मुरादाबाद आर्ट लवर्स एसोसिएशन) और ‘आरोही’ के संस्थापक डॉ. जगदीप भटनागर एवं मुरादाबाद की साहित्यकार डॉ. इंदिरा रानी के स्नेहिल भावपूर्ण निमंत्रण पर १७ अक्टूबर को उनके साकेत कालोनी स्थित आवास पर  पहुंचा। इस आत्मीय मिलन में मुरादाबाद के साहित्य, कला-संस्कृति और पारिवारिक जीवन से जुड़े विविध विषयों पर चार घंटे तक हृदयस्पर्शी चर्चा होती रही। डॉ. भटनागर एवं डॉ. रानी ने ‘साहित्यिक मुरादाबाद शोधालय’ के लिए डॉ मनोज रस्तोगी मो साहित्यकार स्मृतिशेष डॉ. कुंअर बेचैन की पुस्तकें, संपादित त्रैमासिक पत्रिका ‘सुर संकेत’ के विभिन्न अंक तथा डॉ. बेचैन पर केंद्रित ‘कथा संसार’ का एक दुर्लभ विशेषांक भेंट किया। उनके इस आत्मीय सहयोग के लिए डॉ. मनोज ने आभार व्यक्त किया।