कुल पृष्ठ दर्शन : 160

सम्मान संग हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद (भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे-महाराष्ट्र) एवं साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन के संयुक्त तत्वावधान में कवि विनय शर्मा ‘दीप’ के संयोजन में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन हुआ। इसमें मुंबई (महाराष्ट्र) व उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के लगभग सभी जिलों से साहित्यकार उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की धरती पर नानक पब्लिक स्कूल हरबसपुर (फूलपुर जौनपुर) के सभागृह में विद्यालय के अध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह के आयोजन,कवि-पत्रकार विनय गुप्त ‘अकेला’ के मार्गदर्शन, विनय शर्मा ‘दीप'(सदस्य-भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे एवं अ.भा. साहित्य परिषद) के संयोजन तथा रविन्द्र कुमार शर्मा ‘दीप’ (गीतकार) के सह-संयोजन में राष्ट्रीय स्तर पर यह कवि सम्मेलन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार निडर जौनपुरी ने की। मुख्य अतिथियों में सरदार मनमोहन सिंह, शिवप्रकाश जौनपुरी (संस्थापक-काव्यसृजन), प्रधानाचार्य एस.पी.दुबे,विनय गुप्त ‘अकेला’, पं.रमाशंकर मिश्रा (रामचरितमानस मर्मज्ञ), डाॅ.प्रमोद वाचस्पति (वरिष्ठ साहित्यकार),डाॅ. शिवानी सिंह (कवियित्री),डाॅ.रामसमुझ प्रजापति ‘भास्कर जौनपुरी’ आदि प्रमुख रूप से विद्यमान थे। प्रथम सत्र यानि सम्मान समारोह का संचालन विनय अकेला ने किया। दूसरा सत्र राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का था,जिसमें मुंबई (महाराष्ट्र) व उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के लगभग सभी जिलों से साहित्यकार उपस्थित थे,जिसका संचालन मुंबई के सम्मानित साहित्यकार उमेश मिश्रा ने खूबसूरती से किया। गोष्ठी का शुभारंभ विद्यालय के संगीत शिक्षक अंजनी कुमार शुक्ला की सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात कवि सम्मेलन का प्रारंभ जौनपुर की गज़लकारा शिवानी सिंह के गज़ल,छंद तथा मुक्तक से हुआ। कवियों में निडर जौनपुरी,डाॅ. प्रमोद वाचस्पति,डाॅ. राम समुझ,विनय शर्मा ‘दीप’,लालबहादुर यादव
‘कमल’ सहित अलाउद्दीन अंसारी ‘साहिब बनारसी’,हसरत जौनपुरी,महेंद्र कुमार प्रजापति एवं दुर्गेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे। संयोजक विनय शर्मा एवं विनय अकेला ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply