कुल पृष्ठ दर्शन : 3

सही राह दिखाते हैं गुरु

हरिहर सिंह चौहान
इन्दौर (मध्यप्रदेश )
*********************************

जीवन निर्माता… (गुरु पूर्णिमा विशेष)…

जीवन में ‘भटक’ रहे मनुष्य को
सच्ची राह दिखाने हेतु,
गुरु ही है, जो हमें अपने ‘आशीष’ से सही राह दिखाते हैं
कहीं ‘मुश्किल’ में हम घिर जाएँ,
तो ‘सारथी’ वही बनते हैं,
क्योंकि ‘गुरु’ ही हमें सही राह दिखाते हैं।

जिन्दगी की ‘राह’ इतनी आसान नहीं,
लेकिन जब हमारे साथ ‘गुरु’ का आशीर्वाद हो
तो सभी ‘परेशानी’ पलभर में दूर हो जाती है,
क्योंकि ‘गुरु’ ही हमें सही राह दिखाते हैं।

इस जीवन के प्रति वह हमें ‘जागरूक’ करते हैं,
माया, मोह, लोभ से दूर रह कर हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं।
वह हमारे मन में ‘नकारात्मक’ भाव को पनपने नहीं देते,
क्योंकि ‘गुरु’ ही हमें सही राह दिखाते हैं॥