कुल पृष्ठ दर्शन : 260

You are currently viewing साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार का नाम होगा विश्व कीर्तिमान में दर्ज

साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार का नाम होगा विश्व कीर्तिमान में दर्ज

नागौर (राजस्थान)।

साहित्यिक सेवाओं में अग्रणी भूमिका अदा करने वाले नबीनगर (जयहिंद तेंदुआ) के ख्यात लेखक डॉ. अभिषेक कुमार का नाम उनकी कृति के लिए विश्व कीर्तिमान किताब में दर्ज होगा। इसी निमित्त इस वर्ष २७ फरवरी को दिल्ली में ‘कबीर कोहिनूर सम्मान’ समारोह में प्रतिनिधि सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ महाराज द्वारा आपको गौरव से विभूषित किया जाएगा।
भारत भूषण महंत डॉ. नानक दास महाराज के मार्गदर्शन में लिखित पुस्तक ‘आधुनिक भारत के निर्माण में सद्गुरु कबीर का योगदान’ की लोक मंगल प्रासंगिकता को देखते हुए भारत की लगभग समस्त भाषाओं के भाषाविदों ने अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषा में इस पुस्तक का अनुवाद किया था। पिछले वर्ष दिल्ली में आयोजित कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह में २७ भारतीय भाषाओं में एकसाथ इसका विमोचन हुआ, जो कार्य करने वाले डॉ. कुमार दुनिया में अकेले हैं। इसके दृष्टिगत इन्हें इस वर्ष विभूषित किया जाएगा।