कुल पृष्ठ दर्शन : 602

साहित्यकार डॉ.गर्ग `विज्ञ` होंगे `इंडियन बेस्टीज़ अवार्ड-२०१९` से सम्मानित

सिरोही(राजस्थान)l

भव्या इंटरनेशनल और एन. आर.बी. फाउंडेशन के बैनर तले और कलमकार मंच की सहभागिता में जयपुर में १४ जुलाई २०१९ को सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय(जगतपुरा) में अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और इंडियन बेस्टीज़ अवार्ड-२०१९ होने जा रहा हैl इसमें साहित्यकार डॉ. छगनलाल गर्ग विज्ञ(सिरोही) को सम्मानित किया जाएगाl पूर्व प्रधानाचार्य और कवि डॉ.गर्ग की क्षण बोध,मदांध मन,रंजन रस,अंतिम पृष्ठ ,तथा विज्ञ विनोद कुंडलियाँ सहित कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैंl साथ ही आपको विद्या वाचस्पति (मानद उपाधि) और हिन्दी रत्न के अलावा भी कई सम्मान मिले हैंl आपको इन्हीं सेवाओं के लिए इंडियन बेस्टीज अवार्ड -२०१९ से सम्मानित किया जाएगाl इस अवसर पर आपको शुभचिंतकों ने शुभकामनाएँ दी हैंl

Leave a Reply