कुल पृष्ठ दर्शन : 541

You are currently viewing साहित्यकार डॉ. विभा माधवी का निधन, श्रद्धांजलि अर्पित

साहित्यकार डॉ. विभा माधवी का निधन, श्रद्धांजलि अर्पित

खगड़िया (बिहार)।

चन्द्र नगर की प्रखर साहित्यकार और हिंदी प्राध्यापिका डॉ. विभा माधवी का रविवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन पर भारतीय युवा साहित्यकार परिषद ने उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

परिषद के अध्यक्ष सिद्धेश्वर (पटना) ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए बताया कि, विभिन्न साहित्यिक मंचों के साथ ही परिषद से उनका विशेष लगाव था। कई बार इस मंच पर उन्होंने साहित्यिक कार्यक्रमों में भाग लिया था। साहित्यधर्मी पत्रिका पर उनका एकल काव्यपाठ भी हुआ था। वे कुशल कवयित्री, लब्धप्रतिष्ठ लघुकथाकार एवं सुधी समीक्षक के साथ ही सौम्य व्यक्तित्व की स्वामिनी थीं। परिषद की उपाध्यक्ष राज प्रिया रानी, सपना चंद्रा, पुष्प रंजन, अपूर्व कुमार, योगराज प्रभाकर, माधुरी जैन व डॉ. गोरख प्रसाद मस्ताना आदि ने भी पुष्पांजलि व्यक्त की है।

Leave a Reply