लघुकथा सम्मेलन…
इंदौर (मप्र)।
आप लघुकथा के समान ही स्वयं को लघु बनाते जाएं तो साहित्य और जीवन दोनों की सृजनात्मक प्रगति संभव है।विधाओं के संघर्ष से प्रेरणा लेकर हमें अपनी भावभूमि का विस्तार करना चाहिए।
यह विचार मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी, मप्र के निदेशक डॉ. विकास दवे ने संस्था क्षितिज के नौंवे अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि राजस्थान से आए वरिष्ठ लघुकथाकार भगीरथ परिहार ने कहा कि संस्थाओं की नींव पर लघुकथा विधा का वर्तमान स्वरूप खड़ा है। क्षितिज संस्थान द्वारा इस क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभाई गई है।
क्षितिज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदकिशोर बर्वे ने दिवंगत सतीश राठी की परंपरा को आगे बढ़ाने को लेकर प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर क्षितिज के वार्षिक सम्मान प्रदान किए गए, जिनमें प्रमुख क्षितिज शिखर सम्मान, क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान एवं क्षितिज समग्र सम्मान आदि रहे। इस मौके पर विधागत पुस्तकों का विमोचन किया गया।
प्रारंभ में सरस्वती वंदना वाणी जोशी ने प्रस्तुत की। स्व. राठी को श्रद्धांजलि के पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रारंभिक सत्र में प्रतिनिधि लघुकथाओं का पाठ किया गया।
संचालन रश्मि चौधरी ने किया।आभार व्यक्त वर्षा ढोबले ने किया।