डॉ. श्राबनी चक्रवर्ती
बिलासपुर (छतीसगढ़)
************************************************
आज़ादी….और आज हम (१५ अगस्त विशेष)…
बीते आज़ादी के उन्नासी वर्ष,
स्वतंत्रता दिवस पर फिर मनाएं हर्ष
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।
सुबह ध्वजारोहण संग गूंजेगा,
राष्ट्रगान जन-गण-मन
साथ में हम सब मिलकर गाएँ,
वन्दे मातरम्-वन्दे मातरम्।
हर घर तिरंगा फहराएगा,
राष्ट्र गीत की उभरेगी तान
देशभक्ति की प्रतिध्वनि से,
बिखरेगी आज़ादी की शान।
हर घर तिरंगा फहराकर हम,
राष्ट्रध्वज का करें सदा सम्मान।
राष्ट्रीय एकता व अखंडता हेतु,
करें हम जन-जन का सम्मान॥