कुल पृष्ठ दर्शन : 146

`हिंदी दिवस` पर डॉ. अवध सम्मानित

होजोई।

असम हिंदी साहित्य सभा और सर्व हिंदुस्तानी परिषद कछाड़ ने संयुक्त रूप से १४ सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया। इस भव्य समारोह में कई गणमान्य कवियों के साथ मेघालय से आमन्त्रित साहित्यकार डॉ. अवधेश कुमार अवध को अंगवस्त्र व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि,हिंदीभाषा डॉट कॉम (www.hindibhashaa.com) से सक्रिय रुप से जुड़े लेखक डॉ. अवधेश कुमार उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले के मूल निवासी होकर सीमेंट कम्पनी में कार्यरत तकनीकी सेवा के बावजूद साहित्य में गहरी रुचि रखते हुए गद्य-काव्य की लगभग सभी विधाओं में सृजन करते हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. अवध के मुक्तक उठो कलम के प्रखर साधकों, हिंदीमय भारत कर दो ने खूब तालियाँ बटोरी। अवध के सम्मानित होने पर आपको सभी मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। इस अवसर पर प्रफुल्ल कुमार मोहंतो, राजेन गोगोई,पद्मश्री डॉ. जोयाश्री गोस्वामी, पूर्व कुलपति डॉ. अमरेन्द्र चक्रवर्ती सहित मदन सिंघल,मनोज कुमार साह,पंकज पान्डे भी उपस्थित थे। संचालन राजीव गुप्ता ने किया।

Leave a Reply