कुल पृष्ठ दर्शन : 262

You are currently viewing हिन्दी पखवाड़े में कराई काव्य गोष्ठी

हिन्दी पखवाड़े में कराई काव्य गोष्ठी

धनबाद (झारखंड)।

हिंदी साहित्य भारती धनबाद इकाई की माह सितम्बर (हिंदी पखवाड़ा) की गोष्ठी १६ सितम्बर को पर्ल्स डेंटल एंड पॉली क्लीनिक हीरापुर के स्वागत कक्ष में आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि साहित्यकार संजय सिंह ‘चंदन’ ने हिंदी की महत्ता पर अमूल्य विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के पश्चात भारती जिला उपाध्यक्ष प्रियदर्शिनी पुष्पा की पुस्तक (साझा संकलन) ‘सलिला’ (सम्पादक आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’) का लोकार्पण सामाजिक साहित्यिक जागरूकता मंच के राष्ट्रीय संस्थापक एवं के.सी.एन. क्लब (मुम्बई) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ‘चंदन’, भारती के धनबाद जिलाध्यक्ष विश्वजीत किरण एवं मंच की प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संगीता नाथ द्वारा किया गया। मंच द्वारा प्रियदर्शिनी पुष्पा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर हुई काव्य गोष्ठी में स्नेह प्रभा पाण्डेय, डॉ. स्नेह लता, शालिनी झा, अनंत महेंद्र, रिंकू दुबे व प्रीति कर्ण आदि ने अपनी रचनाओं से उपस्थित साहित्यकारों का मन मोह लिया।

कुशल मंच संचालन रिंकू दुबे ने किया। अध्यक्षता और धन्यवाद ज्ञापन विश्वजीत कुमार ‘विश्वकिरण’ ने किया।