कुल पृष्ठ दर्शन : 239

You are currently viewing ३० जुलाई को काव्य गोष्ठी एवं सम्मान

३० जुलाई को काव्य गोष्ठी एवं सम्मान

धनबाद (झारखंड)।

सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच (धनबाद) के तत्वावधान में ३० जुलाई रविवार को वृंदावन गार्डन (वृंदावन कॉलोनी, धनबाद) में सायं ४ बजे से विश्व के महान उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की १४३वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है।
मंच के राष्ट्रीय संस्थापक संजय सिंह ‘चंदन’ ने बताया कि, मुख्य अतिथि के धनबाद के विधायक राज सिन्हा रहेंगे, तो अध्यक्षता बिहार और झारखंड के प्रसिद्ध उपन्यासकार मनमोहन पाठक करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि विद्वान प्रोफेसर एवं अवकाश प्राप्त प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह और विशेष अतिथि झारखंड के प्रसिद्ध ग़ज़लकार डॉ. अरविंद अंशुमान होंगे।
आपने बताया कि, कार्यक्रम में
आमंत्रित कवियों में डॉ. कविता विकास, डॉ. संगीता नाथ, रंजन कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती स्नेह प्रभा पांडेय, श्रीमती प्रमिलाश्री तिवारी आदि हैं।

कार्यक्रम संयोजक राजेश राय एवं सह-संयोजक रवींद्र उपाध्याय ने बताया कि, इस अवसर पर साहित्य मनीषियों को मुंशी प्रेमचंद रचित बहुचर्चित पुस्तक ‘सोज- ए-वतन’ व सम्मान-पत्र से भी सम्मानित किया जाएगा।