सोनभद्र (उप्र)। नव प्रवाह साहित्यिक मंच, मधुपुर (सोनभद्र) के बैनर तले गणतंत्र दिवस के अवसर पर ई. राहुल सिंह कुशवाहा ‘प्रवाह’ के संयोजन में संगम इंटर मीडिएट कॉलेज रामगढ़ (सोनभद्र) में काव्य संध्या का आयोजन हुआ। कवि सम्मेलन में सभी ने अपने-अपने हिस्से का बेहतरीन काव्य पाठ किया। अध्यक्षता प्रियदर्शी अशोक सिंह ने की।
कवियों के रूप में मंच पर नाथ सोनांचली, छोटेलाल सिंह, रामबली गुप्ता, बंधुपाल बंधु, गोपाल कुशवाहा, राजेश विश्वकर्मा, राधेश्याम पाल, अलका केशरी एवं सुनील भारतीय आदि की उपस्थिति रही। संचालन राहुल सिंह ‘प्रवाह’ ने किया।
कुल पृष्ठ दर्शन : 147