इंदौर (मप्र)।
स्वर कराओके क्लब व अखिल भारतीय काव्य मंजूषा साहित्य वल्लरी मंच (महू) के तत्वावधान में संगीत व काव्य गोष्ठी का आयोजन कवि विनोद सिंह गुर्जर के नेतृत्व व संयोजन में चौपड़ा वाटिका (महू) में रखा गया। सावन की अगुवाई और ‘विश्व पितृ दिवस’ पर इसमें इंदौर, महू, धार के कवि-कवयित्रियों तथा गायक-गायिकाओं ने सामूहिक रूप से उपस्थित होकर काव्यपाठ किया। सभी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता डाॅ. कृष्णदत्त पाण्डेय (महू) रहे। सरस्वती वंदना श्रीमती राजलक्ष्मी मोहंती और डॉ. प्रभु शंकर दुबे व साथियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। लक्ष्मी दुबे, चंदा कुंडेलवाल, सत्य प्रकाश चौहान, नारायण लालवानी, धीरज जैन, सुशील जैन और विनोद सिंह गुर्जर ने गीतों से सुंदर समा बांधा।
गोष्ठी में आशा मानधन्या, भगवान दास तरंग, दशरथ ठाकुर, प्रीति धीरज जैन, सुरेश चंद्र अस्थाना, सुरभि शुक्ला, एवं सपना सी.पी. साहू ‘स्वप्निल’ (इंदौर) ने सुंदर काव्य पाठ किया। सचिन सिंह राणा और विद्या राणा ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर महेन्द्र कुंदनानी द्वारा साहित्य और संगीत के क्षेत्र में नि:स्वार्थ भाव से सेवारत कवि श्री गुर्जर का सम्मान किया गया। आयोजन का शानदार संचालन सपना सी.पी. साहू ‘स्वप्निल’ ने किया। आभार श्री गुर्जर ने माना।