कुल पृष्ठ दर्शन : 41

You are currently viewing ‘शब्द निष्ठा पुरस्कार-२०२५’ के लिए १५ जनवरी तक प्रविष्टि

‘शब्द निष्ठा पुरस्कार-२०२५’ के लिए १५ जनवरी तक प्रविष्टि

अजमेर (राजस्थान)।

आचार्य रत्न लाल ‘विद्यानुग’ स्मृति अखिल भारतीय स्तर की ग्यारहवीं शब्द निष्ठा प्रतियोगिता (क) एवं (ख) के अन्तर्गत शब्द निष्ठा पुरस्कार- २०२५ हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जाती हैं। दोनों सभी के लिए खुली हुई और निःशुल्क है। प्रविष्टि की अंतिम तारीख १५ जनवरी है।
स्पर्धा के संयोजक डाॅ. अखिलेश पालरिया
(सम्पर्क-९६१०५४०५२६) ने बताया कि, दोनों प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि ३१ हजार ₹ है। प्रतियोगिता में (क) कहानी-संग्रह पुरस्कार के अन्तर्गत जनवरी २०२४ से दिसम्बर २०२४ के बीच प्रकाशित संग्रह की १ प्रति भेजनी होगी। इस हेतु केवल १ पुरस्कार ११ हजार ₹ का देय होगा।
आपने बताया कि, (ख) लघुकथा पुरस्कार में किसी भी व्यक्ति द्वारा केवल एक लघुकथा १ प्रति में (मौलिक, अप्रकाशित तथा अप्रसारित) भेजी (अधिकतम ३०० शब्द) जा सकेगी। इसके अन्तर्गत कुल पुरस्कार राशि २० हजार ₹ होगी, जिसमें राशि का समायोजन प्रथम, द्वितीय,
तृतीय सहित शेष १० में किया जाएगा। परिणाम मार्च २०२५ के अंतिम सप्ताह में घोषित किए जाएँगे। कहानी संग्रह तथा लघुकथा संयोजक के पते पर पंजीकृत डाक से
लेखकीय परिचय सहित

(पता:कला रत्न भवन, पाल बिचला (भरोसा अगरबत्ती ऑफिस के पास), अजमेर (राजस्थान)-३०५००७) भेजना होगा।