आगरा (उप्र)।
हिंदी साहित्य को समर्पित ब्रज मंडल की जानी-मानी संस्था ब्रजभाषा काव्य मंच का होली मिलन एवं काव्य समारोह बोदला सिकंदरा रोड स्थित अनुराम काॅम्प्लेक्स में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी ने इसमें अपने रंगारंग काव्य पाठ से समारोह को ऊँचाई दी।
प्रारम्भ में संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा रवि ने सभी का अंगवस्त्र एवं चंदन से स्वागत किया। माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कवि संजय शर्मा की वाणी वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंच पर डॉ. राजेंद्र मिलन, राजबहादुर सिंह राज, डाॅ. ब्रजबिहारी लाल बिरजू, आचार्य उमाशंकर पाराशर एवं पं.महेश गोपाली उपस्थित रहे। आचार्य निर्मल, देव नारायण शर्मा, प्रभुदत्त उपाध्याय, अवधेश उपाध्याय, रेखा गौतम व वंदना चौहान आदि ने रंगारंग काव्य पाठ से समारोह को ऊँचाइयाँ दी। संचालन राकेश निर्मल ने किया। धन्यवाद रूपम राजौरिया ने दिया।