कुल पृष्ठ दर्शन : 7

You are currently viewing ‘अमल’ जी को हिंदी सेवी सम्मान
Oplus_131072

‘अमल’ जी को हिंदी सेवी सम्मान

बिलासपुर (छ्ग)।

बिलासपुर की चर्चित साहित्यिक संस्था ‘कविता चौपाटी’ के मंच से प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा (मप्र) के संस्थापक व प्रख्यात कवि संगम त्रिपाठी ने
मुख्य अतिथि की आसंदी से एवं कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारका प्रसाद वैष्णव ने सुप्रसिद्ध कवि केदार दुबे की कविता का लोकार्पण किया।
श्री त्रिपाठी ने ‘कविता चौपाटी’ से लोकार्पित गीतकार श्री दुबे को शाल व सम्मान-पत्र प्रदान कर परंपरा अनुसार सम्मानित किया।
इसी तारतम्य में डाॅ. शिवशरण श्रीवास्तव ‘अमल’ को ‘प्रेरणा हिंदी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। श्री त्रिपाठी ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में रामेश्वर गुप्ता, मंजू लता मेसरा, डॉ. चंद्रशेखर यादव, केवल कृष्ण पाठक, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, राजेश सोनार, श्रीमती लेखनी जाधव, मनीषा भट्ट, राजेन्द्र चन्द्राकार व शशि श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। वर्तमान परिदृश्य में पहलगाम हमले के संदर्भ में उपस्थित कवि-कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया।
आभार प्रदर्शन राघवेन्द्र दीवान ने किया।