कुल पृष्ठ दर्शन : 4

hindi-bhashaa

पूजा बहार रचित ३ पुस्तक लोकार्पित

विराटनगर (नेपाल)।

साहित्यिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते विराटनगर में रचनाकार पूजा बहार कृत ‘काव्य गुच्छ’, ‘गुनासो’ एवं ‘तुम्हें पता है न’ शीर्षक वाली ३ पुस्तकों का लोकार्पण पूर्व सामाजिक मंत्री जीवन घिमरे द्वारा हुआ किया गया। मंच पर नेपाल और भारत की जानी-मानी हस्तियाँ मौजूद रहीं।
इस अवसर पर नेता खेम नेपाली, सम्पादक शंकर खरेल ज्यू, विराट साहित्य संगम के अध्यक्ष मधु पोखरेल, आभा फाउंडेशन की अध्यक्ष आभा अनुपमा, उपाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद पोखरेल और सम्पादक गणेश यादव अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सचिव चाँद इराकी ने आभा फाउंडेशन के बारे में विस्तृत में जानकारी दी। मधु पोखरेल, ममता मृदुल प्राज्ञय और विवेश पोखरेल ने पुस्तक की समीक्षा की। ‘तुम्हें पता है न’ (लघुकथा संग्रह) की लेखिका पूजा बहार और ‘गुनासो’ लघुकथा संग्रह के मूल लेखक डॉ. ध्रुव कुमार का फाउंडेशन द्वारा सम्मान किया गया।
साहित्यकार शिव नारायण सिंगल ने बेहतरीन संचालन किया।