कुल पृष्ठ दर्शन : 4

सफाग रंगोत्सव में हुआ कवि सम्मेलन व वैचारिक चिंतन

इन्दौर (मप्र)।

शहर में पत्र लेखक मंच का फाग रंगोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिकता और धार्मिकता का संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार सदाशिव कौतुक रहे।
आयोजन में पत्र लेखक, साहित्यकार और पत्रकार भी शामिल हुए। इसमें श्री कौतुक ने कहा कि आज के इस दौर में पत्र लेखक समाज का सजग प्रहरी है। वह शासन, प्रशासन और समाज के पर्दे के पीछे की बातें अपने सशक्त लेखन के माध्यम से बेखौफ उजागर करता है।
मालवा मिल स्थित प्रेस सभागार में आयोजित इस समारोह में मंच पर अतिथि साहित्यकार डॉ. अखिलेश राव, अधिवक्ता और चिंतक प्रवीण चौधरी, पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल, पत्रकार राहुल निगोरे, सत्य प्रकाश द्विवेदी, जानकी लाल पटेरिया तथा आकाशवाणी उद्घोषिका श्रीमती ममता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
माँ शारदा की वंदना कवयित्री शीला चंदन ने प्रस्तुत की। अतिथि परिचय और स्वागत भाषण दिलीप नीमा ने दिया। अतिथियों का स्वागत पत्र लेखक मंच के संस्थापक सुशील कलमेरी, राजेश नीमा, आशिक हुसैन आदि ने किया। वरिष्ठ लेखक राजेंद्र बज , और शीला बड़ोदिया ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में डॉ. दीप्ति गुप्ता, तृप्ति शाह, सुरभि शुक्ला, मीना श्रीवास्तव एवं कविता चौहान आदि ने फागुनी कविताओं से सभी का मन मोह लिया। पत्र लेखक महेश नैनावा, हरिहर सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह ठाकुर व महेंद्र सिंह गहलोत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार और संपादक विवेक सेठ का अभिनंदन मंच के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी ने किया।

काव्यमय संचालन प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी ‘उपवन’ ने किया। मंच के सुशील कलमेरी ने आभार व्यक्त किया।