मंडला (मप्र)।
जागरण साहित्यक सांस्कृतिक संस्था (जबलपुर) द्वारा संस्थापक अध्यक्ष सुभाष शलभ के संयोजन में संकलन प्रकाशन और चयनित श्रेष्ठ कलमकारों को सम्मानित करने की कड़ी में ‘माँ’ विषय पर केंद्रित कविताओं को आमंत्रित करके संकलन ‘माँ’ प्रकाशित किया गया। इसी के तहत सांई ग्राफिक्स सभागार (बलदेव बाग) में डॉ. हरिशंकर दुबे की अध्यक्षता, शिव कुमार ठाकुर के मुख्य आतिथ्य व प्रतुल श्रीवास्तव के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम करके कलमकार प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे को प्रशस्ति-पत्र, मोतीमाल, अंग-वस्त्रम व तिलक वंदन कर उनके बेहतरीन सृजन व समर्पित साहित्य सेवा पर ‘मातृभक्ति सम्मान’ से अलंकृत किया गया। राजेश पाठक ‘प्रवीण’ ने कुशल संचालन किया।