ममता सिंह
धनबाद (झारखंड)
*****************************************
एक जून को मनाया जाता है दिवस ब्राह्मण,
ब्रह्म को जानने वाला होता है सच्चा ब्राह्मण।
कर्म से क्षत्रिय थे भगवान ब्राह्मण परशुराम,
भविष्य पुराण में ब्राहण का शर्मा था उपनाम।
वेदों धर्म औेर सत्य का ज्ञाता हैं सच्चा ब्राह्मण,
शम दम तप क्षमा ज्ञान वाला है सच्चा ब्राह्मण।
श्रेष्ठता जन्म से नहीं होती, बल्कि विचार अहिंसा,
पवित्र आचरण वाला होता है एक सच्चा ब्राह्मण।
ब्राह्मणों का मुख्य कार्य परोहिति और दीक्षा संस्कार,
कुछ ब्राह्मण प्रशासनिक पद पर और रहे जमींदार।
असली ब्राह्मण वह नहीं, जो केवल कुल में जन्म लिए,
वह है जो ज्ञान, सदाचार और ईश्वर साधना में लीन हुए।
वैदिक ग्रंथ हिन्दू पौराणिक में सृष्टि के रचयिता,
भगवान ब्रह्म को पहला ब्राह्मण माना गया था।
ब्रह्म के मुख से ब्राह्मण की उत्पति मानी गयी,
सप्त ऋषियों से उनके गोत्रों की शुरुआत हुई॥