हरिहर सिंह चौहान
इन्दौर (मध्यप्रदेश )
************************************
हमारा भविष्य, ताकत और प्रेरणा (विश्व माता-पिता दिवस विशेष)…
भविष्य को ‘लक्ष्य’ की और ले चलो,
चुनौतियां बहुत है, पर ‘हिम्मत’ मत हारो
पूरी ताकत से कर्म पर ‘विश्वास’ करो,
क्योंकि हम सभी की ‘प्रेरणा’ हमारे माता-पिता हैं।
आत्मविश्वास जब तक रहेगा ‘जीवन’ में,
संकल्प शक्ति के साथ ‘आगे’ बढ़ो
परिवर्तन तो ‘संसार’ का नियम है,
लेकिन माता-पिता के ‘आशीर्वाद’ से सबका भला ही होगा।
असफलता के घाव इतने ‘ज्यादा’ नहीं हैं,
हमारी प्रेरणा मजबूत है,तो ‘गम’ नहीं है
सकारात्मकता की ताकत से ‘बदलाव’ लाने आगे बढ़ो,
क्योंकि हम सभी के साथ हमारे माता-पिता का ‘आशीर्वाद’ है।
जीवन में सफलता के लिए ‘प्रेरकत्व’ हैं हमारे बड़े-बुजुर्ग,
उनका साथ बस बना रहे, ‘खुशहाली’ खत्म नहीं होगी
हार कभी भी हम नहीं मानेंगे, चाहे कितने भी ‘संकट’ आएं,
क्योंकि हम सभी के साथ हमारे माता-पिता का ‘आशीर्वाद’ है॥