कुल पृष्ठ दर्शन : 2

विशिष्ट योगदान हेतु ज्योति जैन सहित ३ रचनाकार सम्मानित

इंदौर (मप्र)।

लघुकथा शोध केंद्र समिति (भोपाल) द्वारा लघुकथा दिवस के अवसर पर हिंदी भवन में सम्मान समारोह किया गया। इसमें पद्मश्री पं. रामनारायण उपाध्याय स्मृति प्रादेशिक लघुकथा सम्मान -२०२६ से साहित्यकार ज्योति जैन (अध्यक्ष-वामा साहित्य मंच) को लघुकथा क्षेत्र में समग्र अवदान के लिए सम्मानित किया गया।
  मंच की वरिष्ठ साहित्यकार देवेन्द्र दीपक, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. उमेश सिंह, डॉ. नुसरत मेहदी (निदेशक उर्दू साहित्य अकादमी, मप्र), डॉ. ध्रुव कुमार (पटना) एवं
कांता राय ने उन्हें यह सम्मान कार्यक्रम में दिया। मंच की कार्यकारिणी से दीपा मनीष व्यास (आईना हँसता है) और रश्मि चौधरी (संवेदनाओं का स्पर्श) को भी उनकी कृति के लिए लघुकथा श्री कृति सम्मान दिए गए। मंच की सक्रिय सदस्य कोमल वाधवानी को लघुकथा का डॉ. उपासना सक्सेना दिव्यांग प्रेरणा सम्मान दिया गया।
सदस्य अंतरा करवड़े अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
मंच की संस्थापक अध्यक्ष पदमा राजेंद्र, सचिव स्मृति आदित्य व अन्य पदाधिकारियों ने अध्यक्ष सहित सभी सम्मानित रचनाकारों को बधाई दी है।