कुल पृष्ठ दर्शन : 4

योग करें, रोग भगाएं

ममता सिंह
धनबाद (झारखंड)
*****************************************

स्वस्थ रहना जरूरी है, तो
योग करना बहुत जरूरी है।

सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य नहीं,
मानसिक स्वास्थ्य भी जरुरी है।

योग करें और रोग दूर भगाएं,
खुद भी करें, औरों को बताएं।

काम करने की शक्ति बढ़ाएं,
लोगों से मेल-जोल बढ़ाएं।

स्वस्थ रहने का मूल मंत्र है,
खान पान का, ध्यान दिलाए।

सही दिनचर्या का पालन कर,
चिंता, गुस्सा, बेचैनी को दूर भगाए।

आगे रोग, कभी भी न सताए,
जब योग, नियमित बन जाए।

योग जो भी करे, उसे निरोग बनाए,
बुद्धिजीवी लोग ही इसे कर पाए।

योग के जनक पतंजलि माने गए,
उन्होंने ही संसार को इसे बताया।

२०१४ जून २१ संयुक्त राष्ट्र द्वारा,
भारत के सुझाव पर पहल बताई।

आजकल इसके गुरु बाबा रामदेव हैं,
खुद भी करते और दूसरों को भी बताया॥