पटना (बिहार)।
प्रसिद्ध कवि, आलोचक एवं संपादक डॉ. शिवनारायण को भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम (नॉर्वे) द्वारा २०२६ के प्रतिष्ठित ‘अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान-२०२६’ से नवाजा गया है। ओस्लो स्थित फोरम के अध्यक्ष डॉ. सुरेशचन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ ने बताया कि डॉ. शिवनारायण को यह सम्मान उनकी सुदीर्घ साहित्य साधना के लिए दिया गया है। संपादन कर रहे डॉ. शिवनारायण की कविता, आलोचना, पत्रकारिता आदि विधाओं में अब तक ५८ पुस्तकें प्रकाशित हैं। इसके पहले उन्हें राष्ट्रपति के हाथों भी सम्मान मिला है।