कुल पृष्ठ दर्शन : 3

चलते हैं, फिर मिलेंगे…

हरिहर सिंह चौहान
इन्दौर (मध्यप्रदेश )
*******************************************

अपनों का साथ रहता है,
तो ‘मंज़िल’ भी मिल जाएगी साथी
बहुत चल लिए इस ‘सफ़र’ में हम-तुम,
अब चलते हैं, फिर मिलेंगे…।

काँटों से भरा ‘जीवन’ का हर पल,
रास्तों में मिले कितने कारवाँ-साथी
वे मिलते गए और फिर ‘बिछड़’ गए अपने,
अब चलते हैं, फिर मिलेंगे…।

किस-किस की बात सुनाऊँ मैं सफ़र में,
इतना आसान नहीं था ‘जीवन’ का रास्ता
सुख-दु:ख, हँसी-खुशी और ‘ग़मों’ का साथ रहा,
अब चलते हैं, फिर मिलेंगे…।

हम जब आए तो दुनिया में ‘खुशियाँ’ थी,
चारों ओर बज रही थी मंगल ध्वनि
फिर क्यों अब इतनी ‘खामोश’ है ज़ुबान,
अब चलते हैं, फिर मिलेंगे…।

शब्दों के साए में ‘बीता’ है जीवन,
यहाँ ‘नकारात्मकता’ नहीं आ सकती।
दुनिया के इस मेले में सब आते हैं और जाते हैं,
अब चलते हैं, फिर मिलेंगे…॥