कुल पृष्ठ दर्शन : 2

विविध अनुभवों से सजी पुस्तक ‘यादों के दीप जला लूँ’ प्रकाशित

धनबाद (झारखण्ड)।

साहित्य जगत में कवयित्री नीलम प्रभा सिन्हा का नया काव्य संग्रह ‘यादों के दीप जला लूँ’ भावपूर्ण साहित्यिक प्रस्तुति के रूप में आया है। इसमें कवयित्री ने जीवन के विविध अनुभवों, संवेदनाओं और सामाजिक सरोकारों को कविताओं के माध्यम से अभिव्यक्त किया है।
      इस संग्रह में ज़िंदगी, रिमझिम बारिश, सेवानिवृत्ति, बुढ़ापा, अभिव्यक्ति, अफवाहों की फैक्ट्री, किसान-मजदूर, गुरु महिमा तथा माँ सरस्वती की वंदना जैसे विविध विषयों पर रचनाएँ शामिल हैं। कवयित्री ने अपनी लेखनी से मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक चेतना, भक्ति और जीवन-दर्शन को सुंदर शब्दों में पिरोया है। उनके अनुसार यह संग्रह जीवन के अनेक रंगों, स्मृतियों और अनुभूतियों का सुंदर साहित्यिक दस्तावेज है। इसे जौहरी पब्लिशर (वाराणसी) ने प्रकाशित किया है, जो पाठकों के लिए उपलब्ध है।