कुल पृष्ठ दर्शन : 200

२४ दिसम्बर को `अटलश्री काव्य सम्मान` एवं सर्वभाषा कवि सम्मेलन

नागदा(मध्यप्रदेश)l

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना एवं मराठा मंदिर (मुम्बई) का संयुक्त आयोजन श्री अटलबिहारी वाजपेयी के ९४वें जयंती दिवस की पूर्व संध्या(२४ दिसम्बर)पर अखिल भारतीय सर्वभाषा कवि सम्मेलन होगाl इसमें कन्नड़,बंगाली,मराठी,गुजराती, मालवी,हिन्दीभाषी कवि रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे। इसकी अध्यक्षता यशवंत भंडारी करेंगे।
राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की कार्यकारी अध्यक्ष सुवर्णा जाधव तथा महासचिव अमृता अवस्थी ने बताया कि,पूर्व प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय कवि स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के जयन्ती दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में विद्वान वक्ता प्राध्यापक एवं शोधार्थी अपना शोध-पत्र वाचन भी करेंगेl `राष्ट्रीय शिक्षा,संस्कृति और एकता में भारतीय भाषाओं का योगदान,मराठी भाषा में विशेष` संदर्भ में यह वाचन होगा। मुख्य अतिथि डाॅ. अकेला भाई (शिलांग) रहेंगे,एवं अध्यक्षता डाॅ. प्रभु चौधरी की होगीl इसमें मुख्य वक्ता डाॅ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा रहेंगे।
संचेतना की उपाध्यक्ष डाॅ. चेतना उपाध्याय,प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सुशीला पाल, उपाध्यक्ष सुंदरलाल जोशी ‘सूरज‘ एवं युवा अध्यक्ष डाॅ. रंजना दुबे ने बताया कि, प्रतिवर्षानुसार `अटलश्री काव्य सम्मान`, `अटलश्री साहित्य सम्मान` तथा `अटलश्री राष्ट्र भाषा सेवा सम्मान` अतिथियों द्वारा दिए जायेंगे। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा(अध्यक्ष,हिन्दी अध्ययनशाला विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन) रहेंगे,तथा अध्यक्षता दिलीप चव्हाण (अध्यक्ष मराठा मंदिर,साहित्य शाखा मुंबई) करेंगे।

Leave a Reply