कुल पृष्ठ दर्शन : 206

उत्कृष्ट कार्य करने वाले साहित्यकार और विभूतियों को दिया सम्मान

भोपाल(मप्र)।

शब्द साधना साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने अपना वार्षिक सम्मान समारोह हिन्दी भवन(भोपाल) में आयोजित किया। इसमें प्रदेशभर से ५० कवियित्री, समाजसेवी एवं साहित्यकारों का सम्मान किया गया। समारोह में उन विभूतियों को सम्मानित किया गया,जो विशेष क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि डॉ. क्षमा पाण्डेय,विशिष्ट अतिथि युगेश शर्मा,विशिष्ट अतिथि महेश सक्सेना एवं संस्था अध्यक्ष डॉ. विनीता प्रजापति ने सभी को शाल,माला,सम्मान-पत्र,स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संरक्षक डॉ. रेखा भटनागर,श्रीमती सोनिया श्रीवास्तव,कवियित्री सुनीता पटेल,श्रीमती मनीषा प्रजापति, बोधमिता श्रीवास्तव,डॉ. अरविन्द जैन(भोपाल),श्रीमती रीता पुरोहित सहित श्रीमती मनीषा प्रजापति और श्रीमती रश्मि जैन आदि का भी सम्मान किया गया। तत्पश्चात काव्य पाठ किया गया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं की साहित्य साधना पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि श्री सक्सेना ने अच्छे लेखन पर बल दिया। डॉ. प्रजापति ने संस्था के उद्देश्य और कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताया। डॉ. भाटनागर ने अपने उदबोधन में साहित्य एवं समाज के साथ विकास की मुख्यधारा को कैसे जोड़ें,पर बल दिया।
मंच संचालन सुश्री सुनीता पटेल व बोधमिता श्रीवास्तव ने किया। आभार श्रीमती सोनिया श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

Leave a Reply