कुल पृष्ठ दर्शन : 274

‘सामाजिक संबंध और दूरी’ पर बड़ी स्पर्धा

इंदौर।

लोकप्रिय मंच हिंदीभाषा डॉट कॉम (पोर्टल) से जुड़े सभी रचनाशिल्पियों (पंजीकृत सदस्य) और नवांकुरों के लिए भी मासिक स्पर्धा का क्रम जारी है। इसी निमित्त अब तीसरे वर्ष में १४वीं मासिक स्पर्धा ‘सामाजिक संबंध और दूरी’ विषय पर आधारित है। स्पर्धा के लिए किसी भी विधा में अपनी मौलिक रचना २४ अप्रैल २०२० तक ही भेजी जा सकती है।
हिंदीभाषा परिवार की प्रचार प्रमुख सुश्री नमिता दुबे ने यह जानकारी दी। आपके अनुसार पिछली १३ स्पर्धाओं से मिले उत्साह और सहयोग अनुसार अब तीसरे वर्ष में दूसरी बड़ी स्पर्धा कराई जा रही है। आपने बताया कि,यह स्पर्धा ‘सामाजिक संबंध और दूरी’ की भावना पर आधारित है। निर्धारित विषय के अनुरुप सभी रचना शिल्पियों से अनुरोध है कि अपनी मौलिक,नई और अप्रकाशित श्रेष्ठ रचना (किसी भी विधा में मात्र १) व्यवस्थित प्रविष्टि के रूप में ई-मेल से ही प्रेषित कीजिएगा,तभी स्वीकार्य होगी। वरिष्ठ लेखक-कवि (निर्णायक) द्वारा इनमें से विजेताओं का चयन किया जाकर पुरस्कृत किया जाएगा। सही तरीके से भेजी गई सभी प्रविष्टियों को आकर्षक सम्मान-पत्र प्रेषित (डाक द्वारा)किए जाएंगे।
सुश्री दुबे ने बताया कि,सभी रचनाशिल्पियों से विनम्र और जरुरी आग्रह है कि सिर्फ हिंदी भाषा में ही रचना भेजें। रचना पर स्पष्ट रुप से लिखें-
शीर्षक-
विधा-
विषय-‘सामाजिक संबंध और दूरी’
रचनाशिल्पी नाम-
स्पर्धा के लिए-हाँ /नहीं
डाक पता अनिवार्यतः-
सम्पर्क क्र.-
रचना भेजने के लिए अणुडाक-
hindibhashaa@gmail.com
आपने पुनः विनम्र अनुरोध किया है कि, किसी भी विधा में रचना २४ अप्रैल २०२० तक ही भेजिएगा,अन्यथा शामिल नहीं किया जा सकेगा। सामग्री सामान्य रुप में सजावट-त्रुटि रहित ही स्वीकार्य है। इसमें कोई लिंक, ऑडियो एवं कतरन आदि नहीं भेजिएगा। अधिक जानकारी के लिए संवाद (97700 67300,7000877196 व 9165060494)भी कर सकते हैं।

Leave a Reply