महाकुंभ में की हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की प्रार्थना

hindi-bhashaa

जबलपुर (मप्र)। हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु कवि संगम त्रिपाठी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस दिशा में जबलपुर में प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा हिंदी महाकुंभ का आयोजन भी कर रही हैं, जिसमें हिंदी प्रेमी व विद्वानगण भाग लेंगे। इसी निमित्त श्री त्रिपाठी ने महाकुम्भ (प्रयागराज) में डुबकी लगाकर माँ गंगा-यमुना-सरस्वती से हिंदी को … Read more

सप्रे संग्रहालय में २५ जन. को पुस्तक चर्चा सत्र

भोपाल (मप्र)। शनिवार यानी २५ जनवरी को एशिया के सबसे बड़े समाचार-पत्र शोध संस्थान सप्रे संग्रहालय (भोपाल) में दोपहर ढाई बजे समकालीन पत्रकारिता और लेखन पर ३ अनूठी पुस्तकों पर विमर्श होगा। इस विमर्श में प्रेस कौंसिल ऑफ़ इंडिया के सदस्य प्रकाश दुबे, मुंबई से वरिष्ठ कथाकार-संपादक हरीश पाठक और बायोपिक फ़िल्मकार व वरिष्ठ संपादक … Read more

परमार्थ जग हो नाम

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) *********************************** नाम बड़ा या काम है, कौन जगत अभिराम। परमारथ जो काम है, उसका जग हो नाम॥ हियतल हो सम्वेदना, पर विपदा आभास। सहयोगी मन भावना, वही कार्य विश्वास॥ सहनशीलता प्रकृति में, संयम धीर स्वभाव। पौरुष संसाधन बने, मिटे उदासी घाव॥ समझो मेहनत तब सफल, हितकर हो समृद्धि। मिले मदद सेवा वतन, राष्ट्र प्रगति हो वृद्धि॥ देश भक्ति सम्प्रीति से, भरा सदा हो काम। निर्माणक नवराष्ट्र यश, कर्मवीर शुभ नाम॥ … Read more

चिड़िया तू आँगन की

ममता तिवारी ‘ममता’जांजगीर-चाम्पा(छत्तीसगढ़)******************************************* ‘राष्ट्रीय बेटी दिवस’ (२४ जनवरी)… बिटिया ही होगी लगता था,और खुशी से दिल चहकता थाजब तू कोख रही थी मेरी,संदल-संदल-सा महकता था। मुदित रही आने की आहट,तेरी भीतर में सरसराहटनन्हें हाथों को चूमा जब,मन पात-सा लरजता था। घर सुमन वाटिका अलबेली,पुष्प तरह खिली नयी-नवेलीममता की तैरती सिंधु में,ममत्व मेघ सरस बरसता था। … Read more

‘संदेह’ धीमा जहर

डॉ. प्रताप मोहन ‘भारतीय’सोलन (हिमाचल प्रदेश)***************************************************** संदेह को संदेह,मत रहने देइसके निवारण काउपाय ढूंढ लें। जिसके प्रति संदेह,होता हैवह विश्वास योग्य,नहीं होता है। संदेह होने का जरूर,होता है कारणयह सच है या झूठ,कर लीजिए निवारण। संदेह से अच्छे-अच्छे,रिश्ते भी खत्म हो जाते हैंजिगरी दोस्त भी  दुश्मन बन जाते हैं। उन्होंने अपने प्यार के,पौधे में शक का … Read more

गणतंत्र पर्व मनाएँ

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश)******************************************* खुशियों से भर जाएँ, आओ! गणतंत्र पर्व मनाएँ।नवल चेतना पाएँ, आओ! गणतंत्र पर्व मनाएँ॥ संविधान हमने पाया था, तम को दूर भगाया था,मुस्कानें अधरों पर आईं, हमको पर्व सुहाया था।विश्वगुरू हम, ज्ञानसूर्य हम, हमने कदम बढ़ाया था,सम्प्रभुता पाई थी हमने, जीवन-सुमन खिलाया था। तीन रंग रँग जाएँ,आओ! गणतंत्र पर्व मनाएँ,नवल चेतना … Read more

कैसा दौर आया…??

सीमा जैन ‘निसर्ग’खड़गपुर (प.बंगाल)********************************* कैसा दौर आया…??आँख में न शर्म रही, बात ना मिठास भरी,दिल भरे कलुष से, लोग दो-गले हुएभावना अब सूख गई, चाल के प्रताप से,हम खड़े उदास हुए, आस ना बची हुईस्वर्ण युग बीत गया, आँख के करीब से,लोग भी नहीं बचे, सरल हृदय से सजे। अब नहीं उम्मीद रही, मन भरे … Read more

संक्रान्ति मेले में हुआ कवि सम्मेलन

hindi-bhashaa

हैदराबाद (तेलंगाना)। पंडित गंगाराम स्मारक मंच की ओर से इस वर्ष रविवार को आर्य कन्या विद्यालय (देवीदीन बाग) में संक्रान्ति मेला लगाया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें नगर द्वय के कवियों और अतिथियों ने सुंदर काव्य पाठ किया।    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विजयवीर विद्यालंकार ने की।विशेष वक्ता में धर्मेन्द्र जिज्ञासु व … Read more

महाकुम्भ में बाप-बेटे का धर्म-कर्म

हरिहर सिंह चौहानइन्दौर (मध्यप्रदेश )************************************ “अब फिर मेला शुरू होने वाला है।”“अरे बिट्टू यह मेला नहीं, महाकुम्भ है, जहां धर्म, आस्था व सनातन संस्कृति के दिग्दर्शन होंगे, इसे मेला मत बोलो।”“अच्छा यानी १२ वर्ष में एक बार लगने वाला महाकुम्भ स्नान है, जहां साधु-संत अमृत स्नान करते हैं। जहां अंतरंगी हिमाचल के घोर तपस्वी जो … Read more

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता जागें

ललित गर्ग दिल्ली*********************************** राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ (२५ जनवरी) विशेष.. भारत में ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ प्रत्येक वर्ष २५ जनवरी को मनाया जाता है। विश्व में भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए इस दिवस को मनाने की आवश्यकता महसूस हुई और पहली बार इसे वर्ष २०११ में मनाया … Read more