कुल पृष्ठ दर्शन : 158

ओलम्पिक की आयोजन समिति का हिंदी ट्विटर खाता रोमन लिपि में

नई दिल्ली(दिल्ली)।

भारत में खेल प्रशंसकों के लिए २०२० तोक्यो ओलम्पिक की आयोजन समिति ने अपना हिंदी ट्विटर खाता(अकाउंट) शुरू किया है। ट्विटर अकाउंट ‘#तोक्यो २०२० फोर इंडिया @ तोक्यो २०२० ही’ सोमवार को शुरू किया गया,जो भारत में ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों तोक्यो २०२० का आधिकारिक खाता है। इसके जरिए हिंदी बोलने वाले भारतीय प्रशंसकों को सारी जानकारी दी जाएगी। हिंदी भाषा में संदेश, हालांकि रोमन इंग्लिश पटकथा-समाचार में ही दिखाई देंगे।
एक ट्वीट के अनुसार,-‘‘हम स्पेनिश, कोरियाई,हिंदी और फ्रेंच में नये#तोक्यो २०२० ट्विटर अकाउंट के शुरुआत की घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।’’ इसके मुताबिक,-‘‘#तोक्यो २०२० में सिर्फ १५८ दिन बाकी हैं। हम आपके साथ इस सफर पर जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।’’ इस नए हिंदी ट्विटर खाते के ४०० से ज्यादा प्रशंसक हो चुके हैं। इसमें शीर्ष भारतीय खिलाड़ी जैसे एमसी मेरीकॉम, अभिनव बिंद्रा,पीवी सिंधू,लिएंडर पेस,महेश भूपति,सुशील कुमार,योगेश्वर दत्त,सरदार सिंह,गगन नारंग,विजेंदर सिंह,हीना सिद्धू,
किदाम्बी श्रीकांत,दीपा करमाकर,साक्षी मलिक और मनु भाकर शामिल हैं। तोक्यो ओलम्पिक का आयोजन २४ जुलाई से ९ अगस्त तक किया जाएगा।
#देवनागरी लिपि पर अत्यधिक प्रतिकूल प्रभाव
इसलिए सभी हिंदी व भारतीय-भाषा सेवियों को इसके लिए देवनागरी लिपि की माँग करनी चाहिए। सरकार द्वारा भी संविधान के अनुकूल माँग की जानी चाहिए।
(सौजन्य:वैश्विक हिंदी सम्मेलन,मुंबई)

Leave a Reply