कुल पृष्ठ दर्शन : 238

माँ भारती के सच्चे सपूतों को दी काव्यांजलि

इंदौर (म.प्र.)।

स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है,जिसके लिए किए गए बलिदानों की महागाथा से प्रत्येक भारतवासी परिचित है।
इसमें रानी लक्ष्मीबाई,मंगल पांडे से लेकर भगत सिंह,चंद्रशेखर आज़ाद तक अनेक क्रांतिकारी हँसते हुए माँ भारती के चरणों में न्यौछावर हो गए। इन्हीं सच्चे सपूतों को कवियों द्वारा आत्मीय नमन किया गया।
संस्था नई क़लम द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का ऑनलाईन आयोजन किया गया,जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के कवियों ने देशभक्ति से परिपूर्ण कविताएं प्रस्तुत की। संस्था उपाध्यक्ष विनोद सोनगीर ने बताया कि,भारतमाता के सच्चे सपूतों को कवियों के द्वारा आत्मीय नमन करते हुए सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की गई। अशोक गेहलोत ,अमित इंदौरी,विमल कुमार,पूनम आदित्य, आशीष कुमार,महेन्द्र जैन,नितेश कुम्भकार, गिरिजेन्द्र वर्मा,राकेश यादव,डॉ. रूपा भावसार,संतोष कुमार त्रिपाठी,विनोद सोनगीर,विरेन्द्र कुमार दसौंधी,कांता प्रसाद कमल,डॉ. संगीता पाल,सुशील सागर,राम शर्मा,पीरूलाल कुंभकार,अजय मंडलोई, राहुल चौहान,आतिश इंदौरी,कार्तिकेय त्रिपाठी,विनीता सिंह चौहान एवं संतोष चुभन आदि ने काव्यपाठ किया। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी एवं साहित्यकार चन्द्रशेखर बिरथरे ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि ओ.पी. श्रीवास्तव रहे। संचालन कवि जितेन्द्र राज व कवियित्री पूनम आदित्य ने किया। आभार प्रदर्शन श्री सोनगीर ने व्यक्त किया।

Leave a Reply