कुल पृष्ठ दर्शन : 161

नई क़लम ने कराई काव्य गोष्ठी

इंदौर (म.प्र.)।

दीप पर्व में जिस प्रकार दीपमालाएं संसार के तम को नष्ट कर,प्रकाश का संदेश देकर सकल विश्व को आश्वस्त करती है,इसी प्रकार चहुंओर सकारात्मक विचारों का प्रकाश फैलाकर संकीर्ण सोच के अंधकार को नष्ट करने का सार्थक प्रयास साहित्यिक संस्था नई क़लम द्वारा किया गया। संस्था द्वारा ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें नगर के ख्यातनाम कलमकारों के साथ ही अन्य प्रदेशों से भी सहभागिता रही। गोष्ठी में पूनम आदित्य, पीरूलाल कुम्भकार,महेंद्र कुमार जैन सागर, श्रुति मुखिया,आतिश इंदौरी,नितेश कुम्भकार, डॉ. संगीता पाल व विनोद कुमार सोनगीर ने काव्य पाठ किया। अध्यक्षता शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ कवि अनिल ओझा ने की। संचालन कवि जितेन्द्र राज द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन कवि विनोद सोनगीर ने किया।

Leave a Reply