कुल पृष्ठ दर्शन : 188

‘कल्पेश’ को मिलेगा ‘स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा रत्न सम्मान २०२०’

जयपुर (राजस्थान)।

स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट द्वारा माँ गंगा और यमुना की कल-कल बहती पावन धारा के मध्य माँ गंगा सेना शिविर द्वारा प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) में राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत के चयनित युवा सम्मिलित होंगे। इसी आयोजन में साहित्यकार रिखब चन्द राँका ‘कल्पेश’ (राजस्थान) को ‘स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा रत्न सम्मान २०२०’ से नवाजा जाएगा।
इस सम्मान के चयन की जानकारी स्वर्ण भारत परिवार के चयन समिति के समन्वयक अनुज शुक्ल ने दी। आपने बताया कि,कार्यक्रम स्वामी आनन्दगिरी महाराज के कर कमलों, अनेक संतों के सानिध्य व स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष पण्डित की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा। इस अवसर पर सम्पूर्ण भारत से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ५१ विलक्षण प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा,जिसमें रिखब चन्द राँका ‘कल्पेश’ (जयपुर) को भी सम्मान मिलेगा। साहित्य शिक्षा व समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए १९ जनवरी को आपको यह सम्मान दिया जाएगा। ज्ञात हो कि, रचनाशिल्पी श्री जैन को पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं।

Leave a Reply