कुल पृष्ठ दर्शन : 221

वार्षिक महोत्सव ‘फुलवारी’ में ‘काव्य मञ्जरी’ विमोचित, सम्मान भी

नई दिल्ली।

२ फरवरी २०२० को गांधी शांति प्रतिष्ठान(नई दिल्ली) में काव्य मंजरी साहित्यिक समूह ने अपना चतुर्थ वार्षिक महोत्सव ‘फुलवारी’ मनाया। इस समारोह में समूह के पहले साझा काव्य संग्रह ‘काव्य मञ्जरी’ का लोकार्पण करने के साथ ही ९ एकल पुस्तकों का विमोचन एवं साहित्यकारों का सम्मान भी किया गया।


मुख्य सम्पादिका डॉ. नीरजा मेहता ‘कमलिनी’ की उपस्थिति में कार्यक्रम का प्रारंभ पदमा शर्मा ‘आँचल’ ने गणेश वंदना से किया। नेहा शर्मा ‘नेह’ ने ‘फुलवारी’ नाम की सार्थकता बताई। तत्पश्चात सुमधुर स्वर में डॉ. स्वदेश मल्होत्रा ‘रश्मि’ ने सरस्वती वंदना गाई। समूह की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मेहता ‘कमलिनी'(गाज़ियाबाद) ने शॉल,स्मृति चिन्ह एवं मोती की माला पहनाकर अतिथियों को सम्मानित किया। प्रमुख अतिथियों सुभाष चन्दर (वरिष्ठ व्यंग्यकार एवं आलोचक),चन्द्रमणि ब्रह्मदत्त, डॉ. तारा गुप्ता(गीतकार,ग़ज़लकार) सुश्री नीतू सिंह राय,रामकिशोर उपाध्याय,ओम प्रकाश प्रजापति,सुश्री संतोष गर्ग तथा अनिल शर्मा ‘चिंतित'(आय कर अधिकारी)के अनमोल वक्तव्य से सभी लाभान्वित हुए। अपने स्वागत भाषण में डॉ. मेहता ने नेहा शर्मा ‘नेह’ को उपाध्यक्ष एवं पदमा शर्मा ‘आँचल’ को महासचिव नियुक्त करते हुए उनका स्वागत किया।
‘आँचल’ ने समूह की जानकारी दी और ‘नेह’ ने काव्य संग्रह की समालोचना प्रस्तुत की। समूह की प्रभारी नोएडा की रेखा गुप्ता ने सभी आगन्तुकों को चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया। आयोजन के प्रमुख रंजन मगोत्रा(पंजाब) ने सभी का स्वागत किया एवं व्यवस्था देखी।
४ वर्ष पूर्व से निरन्तर सृजन में सक्रिय इस समूह के पहले भव्य कार्यक्रम की की सभी ने प्रशंसा की।
समूह के रचनाकारों द्वारा सुंदर काव्य पाठ किया गया। पाठ करने वाले सभी कवि-कवियित्रियों को ‘साहित्य मञ्जरी सम्मान’ से नवाज़ा गया। संस्थापिका डॉ. मेहता ने सभी का आभार प्रकट किया।

#९ पुस्तक एकसाथ विमोचित
इस अवसर पर ९ एकल पुस्तकों का विमोचन हुआ। सभी को शॉल,स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति-पत्र देकर ‘साहित्य सारथी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इसमें देहरादून से सुश्री नीरू नैय्यर (नीलोफ़र) का काव्य संग्रह ‘भाव तरंगिनी’,डॉ. मल्होत्रा के गीत संग्रह ‘सुधियों के आंचल में’,सुश्री किरण मिश्रा ‘स्वयंसिद्धा’ के काव्य संग्रह ‘शुगर फ्री सी ज़िंदगी’,मुरारी लाल अरोड़ा ‘आज़ाद’ के कविता एवं गीत संकलन ‘मोहब्बत करते रहना’,सुश्री शशि देवली का ग़ज़ल संग्रह ‘इश्क़ से राब्ता’,डॉ. मीनाक्षी सुकुमारन का काव्य संग्रह ‘निबौरी,सुश्री शर्मा ‘आँचल’ का संस्मरण संग्रह ‘अतीत के पन्ने’,’नेह’ का कहानी संग्रह ‘स्नेह-पथ’ एवं डॉ. मेहता के कहानी संग्रह ‘अधूरी कहानी’ का लोकार्पण यहां हुआ।
#’साहित्यसेवी सम्मान’ से सम्मानित
यह कार्यक्रम प्रातः १० बजे से रात्रि ८ बजे तक तीन सत्रों(प्रथम सत्र-प्रेरणा में विमोचन एवं वक्तव्य,द्वितीय-वंदन अभिनंदन में सम्मान समारोह और तृतीय-रस वृष्टि में काव्य पाठ) में हुआ। संचालन ‘नेह’ व ‘आँचल’ ने किया। इस अवसर पर साझा संग्रह से जुड़े सभी ३५ रचनाकारों को दुपट्टा,मोती की माला,स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र देकर ‘साहित्य सेवी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त ८ विशिष्ट सम्मान भी दिए गए। इसमें डॉ. आभा नागर,भूपेंद्र राघव,केदारनाथ ‘शब्द मसीहा’,किरण मिश्रा,सुश्री सुमन सोनी, सुश्री मीनाक्षी दीक्षित,सुश्री प्रीति हर्ष सहित सुश्री स्तुति मेहता को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिताओं और आयोजनों के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। समूह की अध्यक्ष डॉ. मेहता को समूह की ओर से पगड़ी पहनाकर,शॉल ओढ़ाकर ट्रॉफी और अभिनंदन-पत्र देकर ‘राजमाता’ उपाधि से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply