कुल पृष्ठ दर्शन : 214

You are currently viewing शिष्य मंडल ने मनाया राष्ट्रकवि सत्यनारायण ‘सत्तन’ का जन्मदिवस

शिष्य मंडल ने मनाया राष्ट्रकवि सत्यनारायण ‘सत्तन’ का जन्मदिवस

इंदौर (म प्र)।

देश में राष्ट्रकवि के रूप में प्रतिष्ठित व सम्मानित इंदौर नगर के काव्य शिरोमणि सत्यनारायण ‘सत्तन’ का जन्मदिवस एक आयोजन के रूप में मनाया गया। नगर तथा प्रदेश के अनेक कवियों ने उपस्थित होकर सत्तन गुरू का सम्मान किया।
सत्तन गुरू शिष्य मंडल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम संपूर्ण गरिमा के साथ हुआ,जिसमें स्नेह भोज की उत्तम व्यवस्था भी रही। संस्था नई क़लम (साहित्य के नवांकुर) के उपाध्यक्ष कवि विनोद सोनगीर ने बताया कि सत्तन जी के सम्मान के अवसर पर संस्था के वरिष्ठ साहित्यकार बालकराम शाद एवं कवि संतोष त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। धर्मेन्द्र अंबर, पीरूलाल कुंभकार,लव यादव,अमित अभ्यंकर,श्रुति मुखिया,डॉ. विमल कुमार,गोपाल मनहर,विनोद,अक्षत व्यास व जितेन्द्र राज ने भी उपस्थिति दी।

Leave a Reply