कुल पृष्ठ दर्शन : 10

कई ज़िंदगी

सरोजिनी चौधरी
जबलपुर (मध्यप्रदेश)
*************************************

मेरे भीतर बसती हैं अनेक ज़िंदगियाँ,
जिन्हें मैं कई बार अनुभव करती हूँ
कितने किरदार निभाए हैं जीवन में,
कई बार काग़ज़ पर उतार देती हूँ।

बचपन में जीवन का अलग रूप,
जीवन कुछ झिलमिल करता हुआ
किशोरावस्था में बहते जज़्बात,
पंख लगा हवा में उड़ता हुआ।

बड़े हुए तो यह जाना हमने ऐसे,
जीते हैं कई जिंदगी एकसाथ कैसे
कहीं नेता, कहीं वो अभिनेता,
जिंदगी ऐसे बिताते हैं कैसे-कैसे।

मुझे भी जीनी पड़ती है देखिए,
पत्नी, माँ, बहू-बेटी की-भूमिका।
एकसाथ सबको सँवारने की,
कोशिश करती मैं बनी नायिका॥