कुल पृष्ठ दर्शन : 172

लेखक-आलोचक प्रो. शर्मा को साहित्य हेतु महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार-२०२०

उज्जैन(मप्र)l

गांधी जी की १५१ जयंती पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अलंकरण समारोह ओस्लो(नॉर्वे)में आभासी मंच पर हुआ। समारोह में साहित्य क्षेत्र के अन्तर्गत अनुपम योगदान के लिए प्रसिद्ध लेखक,आलोचक एवं विक्रम विश्वविद्यालय (उज्जैन) के कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा को सम्मान के रुप में प्रशस्ति-पत्र और ताम्र फलक भेंट किए गए।
इस समारोह में सत्याग्रह,विश्वशांति और अहिंसा के महानायक महात्मा गांधी की जयंती पर ओस्लो की संस्था भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम द्वारा दुनिया के प्रतिष्ठित समाजसेवियों, संस्कृतिकर्मियों,साहित्यकारों और पत्रकारों को प्रथम महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार-२०२० से अलंकृत किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि नार्वेजीय अरबाइदर पार्टी की राजनेत्री एवं ओस्लो नगर पार्लियामेंट की संस्कृति मंत्री सुश्री रीना मारिआन हानसेन थीं। आयोजन के प्रति ओस्लो की मेयर श्रीमती मारिआने बोर्गेन ने भी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के अध्यक्ष फोरम के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष,वरिष्ठ प्रवासी साहित्यकार सुरेश चंद्र शुक्ल ने अलंकरण की घोषणा की।
ज्ञात हो कि,लोकप्रिय पोर्टल हिंदीभाषाडॉट कॉम(www.hindibhashaa.com)से बतौर लेखक जुड़े प्रो. शर्मा ने साहित्य विमर्श, रंगमंच एवं देवनागरी लिपि सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी ४० से अधिक पुस्तकों का लेखन एवं सम्पादन किया है।
इस अवसर पर सम्पादक गुलाब कोठारी सहित लेखिका श्रीमती मृदुला सिन्हा, सम्पादक एवं समाजसेवी यालमार शेलांद एवं वरिष्ठ समाजसेवी-राजनीतिज्ञ वीरेन्द्र शर्मा(लन्दन)को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply