कुल पृष्ठ दर्शन : 6

अभिव्यक्ति का आँगन बना रचनात्मकता का मंच

हैदराबाद (तेलंगाना)।

पोएम नज़्म और हम की ओर से प्ले ऑफ शिवा के सहयोग से लमाकान (बंजारा हिल्स) में रचनात्मक उत्सव रखा गया। प्रीति शैलजा के आयोजन में यहाँ शायरों, कवियों, गायकों, कहानीकारों और हास्य कलाकारों ने बढ़िया प्रस्तुतियाँ दीं।
    इस कार्यक्रम का उद्देश्य कला, साहित्य और अभिव्यक्ति जे विभिन्न रूपों को मंच देना, कलाकारों के बीच संवाद की सोच और सहयोग को बढ़ावा देना रहा। प्रतिभा दिखाने और नए रचनात्मक संबंध बनाने के इस अवसर पर सत्यप्रसन्न, आरजू,
मोना, मधुरिमा और मनीषा आदि ने प्रस्तुति दी।
समन्वयक शुभंकर के योगदान की भी सभी ने सराहना की। प्रीति शैलजा ने सभी का आभार माना।