इंदौर (मप्र)।
क्षितिज साहित्य संस्था, इंदौर द्वारा २२ नवंबर को इंदौर में अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन २०२६ आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विश्व लघुकथा प्रतियोगिता २०२६ भी हो रही है। प्रतियोगिता में प्रथम १० विजेता लघुकथाकारों को अलग-अलग सम्मान दिए जाएंगे।
अध्यक्ष सतीश राठी व संयोजक दीपक गिरकर के अनुसार डॉ. सतीश दुबे स्मृति लघुकथा सम्मान, डॉ. श्याम सुंदर व्यास स्मृति लघुकथा सम्मान और सुरेश शर्मा स्मृति लघुकथा सम्मान आदि २२ नवंबर को आयोजन में दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता हेतु सिर्फ १ लघुकथा (विधा के मापदंडों के अनुकूल) अधिकतम ५०० शब्दों की भेजनी है। विषय मानवतावादी, प्रेरक व समाज के लिए मार्गदर्शक हों। केवल मुख्य ई-मेल बॉडी
(Kshitijpratiyogita2026@gmail.com) में २० जुलाई तक यह भेजनी है।