आगरा (उप्र)।
सुविख्यात साहित्यकार डॉ. शुभदा पांडेय के साहित्यिक जीवन पर आधारित देश के अनेक क्षेत्रों के लेखकों, शिक्षकों, विचारकों, कवियों और छात्रों द्वारा लिखित शुभकामनाएँ, संस्मरण, आलेख, समीक्षा, साक्षात्कार, कविता आदि से सुसज्जित वृहद् ग्रंथ ‘डॉ. शुभदा पांडेय की साहित्य साधना : विविध आयाम’ का लोकार्पण २२ जुलाई को किया गया। इसका कुशल संपादन प्रो. सुशील कुमार शर्मा (मिजोरम विवि, मिजोरम) ने किया है।
इस समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार व संपादक गिरीश पंकज वरिष्ठ अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. कैलाश नारायण तिवारी (दिल्ली विवि) उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम जोधपुर में हुआ। विशिष्ट वक्ता प्रो. बीना शर्मा (केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा) और प्रो. चित्रलेखा सिंह (आगरा विवि) ने विचार व्यक्त किए।