कुल पृष्ठ दर्शन :

देशभक्ति गीतों से गूंजा राष्ट्रीय कवि दरबार

पटियाला (पंजाब)।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्वाभिमान साहित्यिक मंच द्वारा आजादी दिवस विशेष ४८वें राष्ट्रीय कवि दरबार का आयोजन किया गया। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से रचनाकारों ने अपनी मधुर वाणी और ओजस्वी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
     इसके संयोजक नरेश कुमार आष्टा रहे। अध्यक्षता संजय दर्दी चोपड़ा ने की। शुभारंभ जागृति गौड़ द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सरस्वती वंदना से हुआ। उन्होंने आजादी के विभिन्न पहलुओं, रहस्यों और ज्ञानवर्धक जानकारियों से अवगत कराया। हरमिंदर कौर ने अपनी रचना ‘शहीदों की जब बात चली, देश की माटी भी महक उठी।’ सुना कर शहीदों को भाव-भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संपत्ति चौरे ‘स्वाति’ ने प्यारे देश की महिमा का बखान किया तो भूपेंद्र सिंह देव ‘ताऊजी’ ने शहीदों को नमन करते हुए अपनी रचना ‘भारत माता के शहीदों की यह शहादत एक अनमोल धरोहर है।’ सुनाई।
   संचालन जागृति गौड़ ने किया, जिन्होंने शायरी से पूरे माहौल में जोश भर दिया।