भोपाल (मप्र)।
साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश (संस्कृति परिषद्, मप्र शासन) द्वारा कैलेण्डर वर्ष २०२५ के लिए प्रदेश के लेखकों की प्रथम पाण्डुलिपि अनुदान योजना हेतु पाण्डुलिपियाँ आमंत्रित हैं।
अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे के अनुसार इसकी नियमावली वेबसाइट पर संलग्न है। इस योजना हेतु केवल मप्र के वे लेखक ही पांडुलिपि भेजें, जिनकी अब तक १ भी पुस्तक प्रकाशित न हुई हो; न व्यक्तिगत प्रकाशन से, न किसी शासकीय योजना से। फोन पर किसी तरह की पूछताछ न करें।